फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivratri 2023: मन्नत पूरी होने पर हरिद्वार से पैदल कांवड़ लाए अब्बास, बोले- शिव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

Sat, 18 Feb 2023 01:16 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)

सार

फंदेड़ी गांव निवासी 49 वर्षीय शवी अब्बास पुत्र गुलाम अब्बास हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर आए हैं। वह गांव के हिंदू-समुदाय के लोगों के जत्थे में शामिल थे।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव फंदेेड़ी निवासी शवी अब्बास अपनी मनोकामना पूरी होने पर हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर आए हैं। शुक्रवार की शाम कांवड़ियों के साथ शवी अब्बास जब गांव के बाहर पहुंचे तो गांव के हिंदू-समुदाय के लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


आज के दौर में जब सांप्रदायिक सद्भाव की बात सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई है। ऐसे समय में फंदेड़ी गांव निवासी 49 वर्षीय शवी अब्बास पुत्र गुलाम अब्बास हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर आए हैं। वह गांव के हिंदू-समुदाय के लोगों के जत्थे में शामिल थे।

गांव की सीमा में आने पर शवी का हिंदू समुदाय के लोगों ने फूलमालाओं से लाद दिया। शवी ने बताया कि उन्होंने किसी हिंदू भाई से अपनी कलाई पर कलावा बंधवाया था। कुछ मनोकामना थी। प्रण लिया था कि यदि उसकी मनोकामना पूरी हो जाएगी तो कांवड़ लेकर आऊंगा।
विज्ञापन

बताया कि यह मेरी आस्था का प्रश्न है। कांवड़ लाने से मुस्लिम धर्म नहीं बदल गया है। उन्होंने बताया कि गांव के अन्य कांवड़ियों के साथ मिलकर शनिवार को ग्राम चुचैला कलां के प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें