अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव फंदेेड़ी निवासी शवी अब्बास अपनी मनोकामना पूरी होने पर हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर आए हैं। शुक्रवार की शाम कांवड़ियों के साथ शवी अब्बास जब गांव के बाहर पहुंचे तो गांव के हिंदू-समुदाय के लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
आज के दौर में जब सांप्रदायिक सद्भाव की बात सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई है। ऐसे समय में फंदेड़ी गांव निवासी 49 वर्षीय शवी अब्बास पुत्र गुलाम अब्बास हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर आए हैं। वह गांव के हिंदू-समुदाय के लोगों के जत्थे में शामिल थे।