अमरोहा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव (माइनॉरिटी सैल) और आल इंडिया सैफी काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा फईमुददीन सैफी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। फईमुददीन सैफी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने फ्री बिजली और पानी देकर साबित कर दिया है कि जनता के हितों की रक्षा कर रही है। दिल्ली सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के अतिरिक्त कई अन्य क्षेत्रों में बड़ा सुधार किया है जिससे देश में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बड़ी तेजी से बढ़ी है जिससे दूसरी राजनीतिक पार्टियों की नींदे गायब है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सैफी समाज से कुरीतियों को दूर कर शिक्षा पर बल देने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष शाहकार आफताब सैफी और इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट के सदस्य इफ्तेखार सैफी ने आभार जताया। इस दौरान सद्दाम सैफी, नुसरत सैफी, जाकिर सैफी, नबी हसन, डा. फाईक अली, रियाज सैफी, अजहरुद्दीन सैफी, अब्बास सैफी, आसिफ सैफी आदि रहे।