फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मणिपुर हिंसा के विरोध में आम आदमी पार्टी ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने मणिपुर हिंसा के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम बीके त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रूपचंद चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और मणिपुर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि मणिपुर दो माह से हिंसा की आग में जल रहा है। लोगों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। हिंसा के कारण अब तक 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई है। पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद आमिर ने कहा कि बीते दिन मणिपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमा कर उनके साथ गैंगरेप किया गया। महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उनकी मांग है कि मणिपुर राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए, राज्य में शांति बहाल के लिए उचित और ठोस कदम उठाए जाए, महिलाओं के साथ घिनौना कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान अमर सिंह खागी, रियाज अहमद, मुजीब खान, नफीस अहमद, कविता कांत, शाहिद हुसैन, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें