फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर से कैल्शियम की दवा बेचने आए युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पशुओं की दवा बनाने वाली सहारनपुर की एक कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा यहां कैल्शियम की दवा बेचने पर हंगामा हो गया। उसे पशु चिकित्साधिकारी के पास ले जाया गया। उन्होंने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया। सोमवार को एक युवक क्षेत्र में पशुओं के कैल्शियम की दवा बेच रहा था। बताते हैं कि नकली दवा बेचने की सूचना पर उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया और पशु चिकित्साधिकारी डा. ओमवीर सिंह के पास ले गए। उन्होंने दवा बेच रहे युवक से दवाओं के बिल आदि दिखाने को कहा। इसके बाद उसे हिदायत देकर छोड़ दिया। जानकारी करने पर डा. ओमवीर सिंह ने बताया कि युवक सहारनपुर में पशुओं की दवा बनाने वाली किसी कंपनी का प्रतिनिधि था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें