फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मारपीट का निकला मामला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा। लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो मामला मारपीट का निकला। डेढ़ साल पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए चार युवकों ने पीड़ित के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनका शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला डाक बंगला में किशन लाल का परिवार रहता है। उनका बेटा आयुष रविवार की शाम 5:30 बजे अपने साथी मनोज के साथ कैलसा से अमरोहा वापस लौट रहा था। रास्ते में केशोवपुर के पास यहीं के रहने वाले जीतू ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक को रोक लिया और आयुष के साथ मारपीट की। आरोपियों के भागने के बाद आयुष ने डायल 112 पर बदमाशों के द्वारा एक लाख रुपये लूटने की झूठी सूचना दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान मामला मारपीट का निकला। पुलिस के मुताबिक आयुष ने करीब डेढ़ साल पहले केशोवपुर गांव के रहने वाले जीतू के भाई को पीट दिया था। उसी का बदला लेने के लिए जीतू ने अपने साथियों के साथ मिलकर आयुष को पीट दिया। मामले में जीतू समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, जीतू और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें