फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दूसरे समुदाय की किशोरी को लेकर कोर्ट मैरिज करने कचहरी पहुंचा युवक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दूसरे समुदाय की 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक शादी करने के इरादे से कचहरी में लेकर पहुंच गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। समिति के द्वारा किशोरी का मेडिकल कराया गया। अब किशोरी के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। देर रात तक तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर कलां का रहने वाला युवक संभल के रजपुरा थानाक्षेत्र की रहने वाली दूसरे समुदाय की किशोरी को बहला-फुसलाकर अमरोहा कचहरी ले आया। यहां एक वकील के माध्यम से कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में था। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ था इसलिए जब इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी तो जिला संयोजक कुशल चौधरी, सहसंयोजक वीरेंद्र कुमार और अभिषेक तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी युवक ने भागने का प्रयास किया तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे मौके पर पकड़ लिया। सूचना मिलने ही अमरोहा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। देर शाम तक मामले में तहरीर देने की तैयारी की जा रही थी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने बताया कि किशोरी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें