फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेट्रोल पंप से नकदी और बैटरी समेत कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

ख्यालीपुर ढाल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सोते समय चौकीदार और दो सेल्समैनों को कमरे में बंद करके बदमाशों में नगदी व बैटरी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। एएसपी, सीओ और थाना पुलिस ने मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। पेट्रोल पंप के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले ले जा रहे हैं।
सुल्तान नगर मोहल्ला निवासी अंकित कुमार का ख्यालीपुर ढाल पर पेट्रोल पंप है। इस पर ख्यालीपुर ढाल गांव का छुट्टन चौकीदारी का काम करते हैं, जबकि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी अशोक कुमार और दीपपुर निवासी रविंद्र सेल्समैन हैं। बुधवार रात चौकीदार पेट्रोल पंप पर बने कमरे में सो रहे थे। तभी चोर कमरे की टीन की छत काटकर भीतर दाखिल हो गए। चौकीदार और दोनों सेल्समैन को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने यहां 21 हजार रुपये की नकदी और 18 बैटरी चोरी कर ली। तड़के साढ़े तीन बजे सेल्समैन ने फोन कर डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही यूपी-112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना पेट्रोल पंप से जुड़ी थी, इसलिए पुलिस भी सतर्क हो गई। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार, सीओ श्वेताभ भास्कर और इंस्पेक्टर हरीशवर्धन सिंह पुलिस के साथ मौके पर गए। चौकीदार और सेल्समैनों से घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पेट्रोल पंप के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें