काफी देर तक युवक नीचे नहीं आया तो परिजन उसे देखने ऊपर पहुंच गए। युवक फंदे पर लटका देचाकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजन युवक को उतार कर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की दोपहर परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इंस्पेक्टर पीके चौहान में घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।