फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: चाचा के निधन की खबर सुनकर घर लौटे रहे भतीजे की सड़क हादसे में मौत, दिवाली से पहले घर में छाया मातम

Sun, 23 Oct 2022 03:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ढबारसी (अमरोहा)

सार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मृतक जितेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के ढबारसी में चाचा की मौत की खबर सुनकर गाजियाबाद से घर लौट रहे बाइक सवार भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। दिवाली के त्योहार पर परिवार में दो मौत होने से घर में मातम छा गया। हादसे में मौत के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

आदमपुर के मजरा आशकपुर निवासी 45 वर्षीय किसान महेश सिंह की शनिवार शाम को अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। मौत की खबर सुनकर गाजियाबाद की प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला महेश सिंह का 22 वर्षीय भतीजा जितेश और विक्की देर रात गाजियाबाद से अपने गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन

हसनपुर रहरा मार्ग पर गांव मंगरौला के नजदीक कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही जितेश की मौत हो गई, जबकि विक्की घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें