फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गजरौला के युवक की सीतापुर में हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नगर के बसंत विहार मोेहल्ला निवासी अरविंद सिराेही (55) की सीतापुर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सीतापुर चीनी मिल में नौकरी करते थे। तिगरी में गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नेे बताया कि अरविंद सिरोेही मूलरूप से उनके ही गांव मुबारकपुर के रहनेे वाले थे। वह लंबे समय से बसंत विहार मोेहल्ले में रहते थे और सीतापुर चीनी मिल में नौकरी करते थे। बृहस्पतिवार रात उनको किसी समय हार्ट अटैक हो गया। सुबह मकान मालिक ने उनको मृत पाया। चिकित्सक के पास ले जाने पर लक्षण देख हार्ट अटैक से मौत हो जाने की बात कही। दोपहर बाद शव यहां लाया गया। दोपहर बाद तिगरी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें