फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सबमर्सिबल चलाते समय करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गांव नवाबपुरा भूड़ में सबमर्सिबल पंप चलाते समय करंट लगने से परम सिंह (27) की मौत हो गई। परिजन ने बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की मौत हो की बात कही। आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से पूरे घर में हाईटेंशन लाइन का करंट उतर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नवाबपुरा भूड़ निवासी परम सिंह रविवार दोपहर घर पर लगा सबमर्सिबल पंप चलाने गया था। इस बीच परम सिंह को करंट का झटका लगा और वह पीछे की ओर गिर गया। गंभीर हालत में परम को लेकर परिजन डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का करंट सबमर्सिबल पंप में उतर आया था। परम सिंह शादी शुदा था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसने हाल ही में सिपाही भर्ती परीक्षा भी दी थी। परम के दो बच्चे हैं। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने परम सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बिजली विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें