फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेत में सामने तेंदुआ देख चारा काट रहा युवक बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। जिले में आए दिन दिख रहे तेंदुए से लोगों में दहशत बनी है। अब खाता गांव में खेत में चारा काट रहा युवक सामने तेंदुआ देखकर बेहोश हो गया। चारे की गठरी डालकर वापस लौटी मां ने बेटे को बेहोश देखा तो ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीण युवक को घर लेकर आए। वहीं, काफी तलाश करने के बाद भी तेंदुआ का पता नहीं चला। वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

रजबपुर क्षेत्र के गांव खाता किसान किरनपाल सिंह का बेटा लोकेंद्र सिंह शुक्रवार को मां आशा देवी के साथ खेत से चारा लेने गया था। चारा काटते समय तेंदुआ लोकेंद्र से करीब 10 फीट दूरी से एक तेंदुआ निकला। जिसे देख कर लोकेंद्र बेहोश हो गया। इस दौरान उसकी मां आशा देवी चारे की गठरी बुग्गी में डालने गई थी। जैसे ही वह लौटकर आई तो उन्होंने भी तेंदुए को गन्ने के खेत से जाते देखा और बेटे को बेहोश देख उन्होंने मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। तेंदुआ दिखाई देने का शोर मचते ही ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंचे। कुछ लोग मां-बेटे को घर लेकर आए। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुआ को तलाश किया। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें