फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पशु की पूंछ पकड़कर गंगा पार कर रही महिला गहरे पानी में बही

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी शीला देवी (32) पशु की पूंछ पकड़कर गंगा नदी पार कर रही थी। गहरे पानी में जाकर वह बह गई। काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं लग पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रखेड़ा में किसान सोमपाल सिंह का परिवार रहता है। सोमपाल सिंह की पत्नी शीला देवी रोजाना की तरह बुधवार शाम को भी गांव के सामने से गुजर रही गंगा नदी के किनारे पशुओं को चराने गई थी। पशु चराते-चराते गांव धौरिया के सामने पहुंच गई। ग्रामीणों के अनुसार पशु की पूंछ पकड़कर महिला गंगा नदी पार करने लगी। इस दौरान गहरे पानी में जाकर वह अचानक बह गई। आसपास काम कर रहे लोगों मौके पर दौड़े और महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह लापता हो गई। गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। महिला पर चार बच्चे हैं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि गंगा नदी में महिला डूब गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें