हसनपुर। नगर में अमरोहा बस स्टैंड पर गन्ने से लदा ट्राला अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मौके पर कई घंटे जाम लगा रहा। जिससे लोगों को परेशानियाें का सामना करना पड़ा।
मंगलवार की दोपहर को गन्ना सेंटर से ट्रैक्टर टाला गन्न लादकर चीनी मिल को जा रहा था। जैसे ही वह अमरोहा बस स्टैंड के निकट पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया और गन्ने के चपेट में आकर एक कार का कुछ हिस्सा दब गया। जिसमें सवार मुरादाबाद निवासी राघव मामूली रूप से घायल हो गया। जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। गन्ने से भरा ट्राला पलटते ही चालक फरार हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार का कहना है कि ट्रैक्टर पलटने की वजह से ट्रैक्टर चालक की शिनाख्त करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद