फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। खेत से घर वापस जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मारे गए किसान निरंजन सिंह की मौत के मामले में उनके पुत्र धीरेंद्र सिंह की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। निरंजन सिंह बृहस्पतिवार की रात खेत से घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि मृतक के पुत्र धीरेंद्र सिंह की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी के जरिए वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें