संभल जिले एचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र निवासी किसान की बेटी को कई दिन से बुखार आ रहा है। लोगों के बताने पर किसान और उसकी पत्नी सोमवार शाम छह बजे बेटी को दिलाने सैदनगली में घंटाघर के पास देसी दवा की दुकान पर आए थे। किसान बेटी और पत्नी को दुकान पर छोड़कर किसी जरूरी काम से बाहर चला गया। तभी झोलाछाप किशोरी को भीतर कमरे में ले गया व छेड़खानी की। विरोध करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद