फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जांच में मिला एक मलेरिया रोगी, विभाग हुआ सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पिछले माह चले संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जांच हुई। लेकिन, इसमें एक मरीज मलेरिया पीड़ित मिला है। अधिकारियों का कहना है कि यह मरीज गाजियाबाद का रहने वाला है और रिश्तेदारी में आया हुआ था। हालांकि, एहतियात के तौर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जुलाई माह में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलाया गया। इसमें चिकित्सकों के अलावा आशाओं की ड्यूटी लगाई गई थी। घर-घर टीमों ने पहुंचकर लोगों की जांच की थी। इस दौरान बुखार व अन्य बीमारियों से पीड़ित एक हजार से अधिक लोगों की जांच हुई। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जांच के दौरान एक व्यक्ति में मलेरिया की पुष्टि हुई। लेकिन, वह गाजियाबाद का रहने वाला है और रिश्तेदारी में आया है। इसके अलावा अन्य किसी में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई।
हालांकि, मलेरिया और डेंगू की आशंका के चलते विभागीय स्तर से टीमों को सतर्क कर दिया गया है। सभी सीएचसी, पीएचसी व आरोग्य केंद्रों पर खून की जांच के लिए लैब दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सर्विलांस टीमें भी निगरानी पर लगा दी गईं हैं। इसके अलावा खादर क्षेत्र में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव कैंप लगा रही हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बुखार 11 मरीज भर्ती
अमरोहा। बदलते हुए मौसम में लोगों की सेहत बिगड़ रही है। जिला अस्पताल में भी मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को भी जिला अस्पताल के वार्ड में मरीज पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 11 तो उल्टी दस्त के 7 मरीज भर्ती हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें