फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रुई के गोदाम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र में नई बस्ती बटवाल में रुई के गोदाम में आग लग गई। थोड़ी देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। गोदाम से निकले धुएं के गुबार को देखकर लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे दमकल गर्मियों में घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है। वहीं, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती में कॉटन वेस्ट कारोबारी इफ्तेखार मंसूरी उर्फ खन्ना का परिवार रहता है। कुंदन काॅलेज के पीछे मोहल्ला बटवाल में उनका रुई का गोदाम है। पिछले कुछ दिनों से गोदाम बंद था। इसमें तैयार रुई रखी हुई। सोमवार की सुबह गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं का गुबार आसमान में छा गया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग भी घरों से निकल आए। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। नगर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई थी। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कॉटन वेस्ट कारोबारी इफ्तेखार मंसूरी ने अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही है। वहीं, आग कैसे लगी ये स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें