फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मायके वालों संग प्रेमी के घर पहुंची युवती के हंगामे पर मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। मायके वालों संग प्रेमी के घर पहुंची युवती के हंगामा करने पर मारपीट और पथराव हो गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली। प्रेमी युवक पक्ष ने युवती और उसके मायके वालों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी निवासी विवाहित एक युवक आंवला में रहकर काम करता था। वहां पर उसने एक युवती काे प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ दिन पूर्व वह युवती को लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि उसने युवती के साथ शादी कर ली। युवक से शादी के बाद युवती अपने मायके में चली गई। युवक अपने गांव में आ गया। इसके बाद वह युवती को लेने नहीं गया।
रविवार को अचानक युवती अपने मायके वालों को साथ लेकर टोकरा पट्टी में आ गई। उसने युवक के घर हंगामा कर दिया। इस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि गांव में पथराव भी हो गया। बाद में युवक अपने परिजनों के साथ थाने आया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें