फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पंखे में उतरे करंट से बेटे को बचाने के प्रयास में पिता ने गंवा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। घर में लगे पंखे में करंट उतर आया। इसकी चपेट में 14 साल का दिव्यांश आ गया। उसको बचाने दौड़े पिता नेमपाल (40) ने बेटे को तो बचा लिया, लेकिन खुद करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव सब्दलपुर सुमाली की है। गांव में नेमपाल पुत्र अतर सिंह का परिवार रहता है। नेमपाल सिंह मजदूरी करते थे। जबकि गांव रझोहा में जूस की दुकान भी चलाते हैं और उसके साथ ही सब्जी भी बेचते थे। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 9:00 बजे घर के बरामदे में पंखा (स्टैंड वाला) चल रहा था। पंखे में अचानक करंट उतर आया। नेमपाल का 14 वर्षीय बेटा दिव्यांश करंट की चपेट में आ गया। शोर मचाने पर पास में बैठे पिता दौड़कर बेटे के पास पहुंचे। पिता ने बेटे को धक्का देकर दूर कर दिया, लेकिन इसी बीच पंखा नेमपाल के ऊपर जमीन पर गिर गया। जिससे उन्हें करंट लग गया।
काफी देर बाद परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में लेकर पास के ही निजी चिकित्सक पर पहुंचे। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक ने अपने पीछे चार बेटे छोड़े हैं। झुलसे दिव्यांश का उपचार कराया जा रहा है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि करंट से मौत के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें