फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेत पर सिंचाई करने गए किसान की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

खेत पर सिंचाई करने गए गांव मकनपुर शुमाली निवासी किसान हरिओम सिंह (38) की करंट लगने से मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मकनपुर शुमाली निवासी हरिओम सिंह सोमवार सुबह खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। ट्यूबवेल चलाने के लिए जैसे ही किसान ने स्टार्टर पर हाथ रखा, तो वह करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि स्टार्टर में हाईटेंशन लाइन का करंट उतर रहा था। जिसकी वजह से हादसा हुआ। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर दौड़े। उन्होंने बिजलीघर फोन करके आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किसान को अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां से निराशा ही हाथ लगी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से स्टार्टर में हाईटेंशन लाइन का करंट उतरा था। इसकी वजह से हादसा हुआ है। घटना के लिए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। कहा, हादसे की जानकारी मिलने के बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा छोड़ा है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें