अमरोहा। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत जिले में बच्चों को खसरा और रूबेला की बीमारी से बचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम 18 अगस्त से शुरू किया जाएगा। इसमें पांच से दस साल के बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। निजी व सरकारी स्कूलों और मदरसों में यह टीकाकरण कार्यक्रम चलेगा। मीजल्स-रूबेला वैक्सीन शरीर में एंटीबॉडी बनाकर वायरस से लड़ने की प्राकृतिक क्षमता बढ़ाती है। सीएमओ रमाकांत सागर ने बताया कि अभियान के लिए तैयारी की जा रही है। यह जिले भर के सभी स्कूलों में चलेगा। प्रधानाचार्यों से संपर्क कर अभिभावकों को भी जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संवाद