फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रेलवे स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा पैदल यात्री पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक और पैदल यात्री पुल बनाया जाएगा। 12 मीटर चौड़ा यह पुल प्लेटफार्म-1 और दो को जोड़ेगा। यात्री पुल बन जाने पर यात्रियों को एक और दो प्लेटफार्म पर जाने के लिए लाइन पार नहीं करनी पड़ेगी।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन का चयन हुआ था। इसके तहत रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग बनाए जाएंगे। एक साल से स्टेशन पर काम चल रहा है। स्टेशन पर सबसे अधिक दिक्कत पैनल के सामने प्लेटफार्म-1 से 2 पर आने जाने में होती है। अक्सर ऊपर गामी पुल पर चढ़ने से बचने के लिए लोग रेलवे लाइन को पार करते हैं। इसके चलते कभी-कभी हादसा भी हो जाता है। हादसों को राेकने के लिए ही रेलवे ने पैनल के पास 12 मीटर चौड़ा और 29 मीटर लंबा एक और पैदल यात्री पुल बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए रेलवे के कार्य विभाग से नया पैदल यात्री पुल की ड्राइंग बनाने को कहा है। जिससे यह पता चल सके कि उस पर कितना खर्च आएगा। कार्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टेशन पर यह निशान लगाया कि कहां पर पुल बनाया जाएगा। फिलहाल रेलवे के पैनल और स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बीच में पुल बनाने का निशान लगाकर ड्राइंग तैयार की जा रही है। स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप ने पुष्टि करते हुए कहा कि यात्रियों के साथ हो रहे हादसे रोकने के लिए ही नया पुल बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। अभी यह तय नहीं किया गया कि इस पर कितनी रकम खर्च की जाएगी।
विज्ञापन









ध्वस्त होगा रेलवे लाइन पर बना ऊपरी गामी पुल
गजरौला। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म-1 व 2 के बीच बना ऊपरी गामी पुल ध्वस्त किया जाएगा। रेलवे के अफसरों का कहना है कि एक तो इसकी चौड़ाई कम है, दूसरे यह उत्तर दिशा में अधिक है। प्लेटफार्म 1 या 2 पर आने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए पुल पार करने वाले यात्रियों को काफी चलना पड़ता है। जो पुल नया बनाया जाएगा, उसकी चौड़ाई 12 मीटर रहेगी। इसके अलावा वह मुरादाबाद की दिशा की बजाय दिल्ली की दिशा में बनेगा। जिससे यात्रियों को कम चलना पड़े। उसका निर्माण स्थल ऐसी जगह तय किया गया कि पुल को पार करते ही यात्री ट्रेन में सवार हो सकें। स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि ऊपरी गामी पुल ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें