फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गांव से शहरी हुए 975 लाभार्थियों को मिला पीएम आवास योजना का लाभ

Sun, 08 Oct 2023 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पीएम आवास योजना शहरी के तहत 975 लाभार्थियों के लिए शासन स्तर से स्वीकृत हुई धनराशि को सरेंडर कर दिया गया। नगर पालिका में शामिल हुए गांवों के 179 लाभार्थियों को भी इसका लाभ दिया गया। प्रधानमंत्री आवास पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

अमरोहा नगर पालिका के टॉउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना विश्व की सबसे बड़ी योजना है। जिसका देश में अब तक 17 लाख से अधिक लोग योजना का लाभ ले चुके हैं। जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार हो जाने के बाद ग्रामीण अब शहरी हो गए हैं और शहरी क्षेत्र के लाभों से लाभांवित होने लगे हैं। जिसकी कड़ी मे आज पालिका के नवविस्तारित क्षेत्र के 179 चयनित लाभर्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त के रूप मे 50 हजार रुपयों का लाभ दिया गया। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने महत्वकांशी योजना का लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी। कहा कि इस योजना के आवेदन से लेकर लाभ तक पूर्ण रूप से निशुल्क है। योजना का लाभ दिलाये जाने के नाम पर कुछ संदिग्ध लोग अवैध वसूली करने में सक्रिय होने की सूचना मिल रही है। ऐसे लोगो से सावधान रहे। कोई भी व्यक्ति योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रुपये मांगता है तो इसकी सूचना पालिका के ईओ को दें। इस दौरान पालिकाध्यक्ष शशि जैन, एडीएम न्यायिक सुरेंदर सिंह, डिप्टी अनिल कुमार, ईओ डॉ. बृजेश कुमार, पालिका के सभासद, पालिका एवं डूडा का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें