मंडी धनौरा/बछरायूं। मुहर्रम के मौके पर ताजिया कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर में ताजिये निकाले गए। इस अवसर पर अजादार मातम मना रहे थे। नगर के बंदूक वालों के चौराहे पर ताजियों का मिलाप हुआ। इमामबाड़े से शुरू हुए ताजिये नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बंदूक वालों के चौराहे पर उनका मिलाप हुआ। यहां अंजुमने हुसैनी कमेटी की ओर से मुस्लिम बिरादरी के प्रमुख नेता व समाजसेवी फिरोज मंसूरी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। ताजिये नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कर्बला पर दफन कर दिए गए। मुहर्रम के मौके पर निकाले गए ताजियों के साथ अखाड़े के कलाकार हैरतअंगेज कारनामों को अंजाम दे रहे थे। इस मौके पर फहीम साबरी, अतीक अहमद, भूरे जसपुरिया, रईस अहमद आदि मौजूद थे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बछरायूं में भी ताजिये निकाले गए। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए ताजिए कर्बला पर जाकर दफन कर दिए गए। वहीं, ताजिये देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। सभी ताजियों पर राष्ट्रीय ध्वज लगे हुए थे।