फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार पपसरा खादर पहुंची डाक्टरों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को खादर के गांव पपसरा खादर पहुंची। यहां पर करीब दो सौ लोगों को दवाइयां वितरित की गईं। वहीं चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र के निर्देश पर शुक्रवार को टीम ने पपसरा खादर पहुंचकर मरीजों का इलाज किया। गौरतलब है कि यहां पर बाढ़ के चलते पांच सौ से अधिक लोग बीमार हो गए थे। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। आनन-फानन में गांव में टीम ने पहुंचकर लोगों का इलाज किया। वहीं दवाइयों का वितरण किया गया। अधिकांश लोगों को बुखार पाया गया। साथ ही बच्चों में डायरिया का प्रकोप है। टीम के पहुंचने पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। उधर जो लोग टीम के पास तक नहीं पहुंच पाए ऐसे लोगों के घर-घर जाकर दवाइयां वितरित की गई। टीम में डा. साजिद पाशा, डा. संगीता, रुबीना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें