फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ फसलों के दामों में वृद्घि

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। खरीफ फसलों के दामों में केंद्र सरकार द्वारा की गई वृद्धि को नाकाफी बताते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा है कि सरकार यदि किसानों के प्रति गंभीर है तो उसे तत्काल स्वामीनाथन अयोग की सिफारिशों को लागू करना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार चार साल बाद भी किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को अविलंब लागू कर देना चाहिए। भाकियू असली के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अतुल त्यागी ने भी सरकार की मंशा पर प्रश्न चिन्ह लगाया। कहा कि किसानों की सारी समस्याएं स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने पर दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें