फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। आदर्श इंटर कालेज कुटी दौलतपुर में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। छात्र-छात्राओं को उनके जीवन के बारे में बताया गया। सोमवार को कालेज में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डा. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। प्रधानाचार्य ब्रह्मदत्त त्यागी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति कलाम का जन्म 15 अक्तूबर 1931 को हुआ था। 27 जुलाई 2015 को उन्होंने अंतिम सांस ली थी। उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। वे भारत के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। इस मौके पर राजेश चंद्र त्यागी, ललित कुमार त्यागी, रामकिशोर, छवि रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें