फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुते पालने वालों को गाय पालने की नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के आनंद धाम आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ में कथावाचक मोहनलाल जी महाराज ने कहा है कि भगवान की भक्ति पाने के लिए परोपकार की भावना होनी चाहिए। उन्होंने गाय की सेवा को भी मोक्ष प्राप्ति का साधन बताया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से प्रेम का संदेश दिया। पूरे संसार में भगवान कृष्ण ही पूर्ण योगी हैं। भगवान की प्राप्ति निश्छल प्रेम व भक्ति भावना से की जा सकती है। स्वार्थ के प्रेम को प्रभु पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने गायों की हो रही बेकद्री पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग अपने घरों में कुत्ता पालते हैं, उनको गाय पालनी चाहिए। गाय की सेवा व उसका पालन मनुष्य के लिए हर दृष्टिकोण से लाभदायक है। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा करने से अकाल मृत्यु से भी छुटकारा मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें