फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश शोभा यात्रा निकाली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। गणपति बप्पा मोरया के नारे से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। गणेश चतुर्थी के मौके पर नगर में बृहस्पतिवार को गणेश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। नगर के गणेश आश्रम से शुरू हुई शोभायात्रा कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, गंज बाजार, पुराना स्टेट बैंक चौराहा और तिकोना स्कूल से होती हुई गणेश आश्रम पर संपन्न हुई। सबसे आगे रथ पर विघ्नकर्ता भगवान गणपति विराजमान थे। उसके पीछे आकर्षक झांकियां थी। नगर में पहली बार गंगा मैया की पानी वाली झांकी निकाली गई। भगवान शिव के अघोड़ी रूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भगवान का नृत्य श्रद्धालुओं को खूब भाया। यात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महंत अर्जुन गिरी, सुमित अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, सूरज वशिष्ठ, राघव वर्मा, विशाल कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें