फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह इंस्पेक्टर समेत 75 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के छह इंस्पेक्टरों समेत 75 पुलिस कर्मियों को सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जनपद के 20 सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी भी सम्मानित किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी आदित्य लांग्हे ने इंस्पेक्टरों में गोपनीय कार्यालय में तैनात डॉ. मनीष कुमार शर्मा, वाचक कार्यालय निरीक्षक हरिनाथ यादव, सैदनगली इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ, अमरोहा नगर इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा, प्रभारी यूपी डॉयल 112 इंस्पेक्टर विनय कुमार और नौगांवा सादात इंस्पेक्टर संत कुमार को सम्मानित किया। इसके अलावा नौ उपनिरीक्षकों को भी सम्मानित किया गया है। इसमें अमरोहा कोतवाली के शेर सिंह थापा, सर्विलांस प्रभारी संजय कुमार यादव, स्वाट टीम के संदीप चौधरी, विजेंद्र मलिक, एसपी पीआरओ निशांत राठी और हसनपुर कोतवाली के लवलीश कुमार, डिडौली कोतवाली के सुकरपाल राणा, अमरोहा देहात की महिला दरोगा रानी यादव और अमरोहा नगर कोतवाली की शालिनी शर्मा शामिल हैं। वहीं 11 मुख्य आरक्षी सम्मानित किए गए हैं। 50 कांस्टेबलों को सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है जिसमें 40 पुरुष कांस्टेबल और 10 महिलाएं हैं। इसके साथ जिले के 20 सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें