फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजु्र्ग नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव बसी मुस्तकम निवासी एक बुजुर्ग नदी में डूब गया। उसकी तलाश में देर रात तक ग्रामीण गोताखोर जुटे रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मानसिक रूप से कमजोर था। बसी मुस्तकम निवासी रज्जाक उम्र 75 साल मंगलवार की दोपहर घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। शाम तक घर नहीं आने पर उनकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम परिजन गांव के बाहर से गुजर रही नदी के पास गए तो वहां नदी किनारे धोती व चप्पलें पड़ी हुईं थीं। माना जा रहा है कि बुजुर्ग नदी में नहाने के लिए उतरे होंगे। ग्रामीणों गोताखोरों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें