फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटस ने रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भागीरथी देवी महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने पॉलिथीन मुक्त भारत के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल कैडेट्स ने लोगों को पॉलिथीन के नुकसान के बारे में जागरूक किया। कालेज से शुरू हुई रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई कालेज पर ही संपन्न हुई। बाद में कालेज में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्राचार्य डा. अभय कुमार ने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग सेहत और पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन के उपयोग और बिक्री को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने कैडेट्स से अपील करते हुए कहा कि वे अपने गांव आदि में इसे लेकर जागरूकता फैलाएं। सफाई को लेकर भी गोष्ठी में कैडेट्स को जानकारी दी गई। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी संजीव कुमार, नेमपाल सिंह, अवनीश कुमार, ममता अग्रवाल मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें