मंडी धनौरा। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांव मलकपुर भूड़ शुमाली में पौधरोपण किया। केंद्र के अजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण को पौधे लगाकर ही सुरक्षित व संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक पौधे लगाएं। पौधों का संरक्षण भी करें। इस अवसर पर रविंद्र कुमार, अजय कुमार, सोमपाल सिंह, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।