हसनपुर। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे गांव-मंगरौला में औद्योगिक गलियारे के लिए तेजी के साथ चिन्हित की गई भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। खरीदी जा रही भूमि का भुगतान भी समय पर कराया जा रहा है। बुधवार तक करीब 26 करोड़ 12 लाख 69 हजार रुपये का का भुगतान कराया जा चुका है। जबकि 2200 बीघा भूमि में से करीब 700 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया हो चुका है।
मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे गांव मंगरौला में औद्योगिक शहर बसाए जाने की शासन की योजना के अनुसार यूपीडा और अमरोहा जनपद के प्रशासनिक अधिकारी तेजी से काम कर रहे हैं। औद्योगिक गलियारा बनाए जाने के लिए मंगरौला, रुस्तमपुर, गांगटकोला व दौलतपुर गांव की करीब 2200 बीघा भूमि को चिह्नित किया गया है। किसानों से जमीन अधिग्रहण के लिए सहमति पत्र लेकर हाथों हाथ भूमि का बैनामा कराया जा रहा है। 24 जनवरी 2024 से भूमि के बैनामा की प्रक्रिया शुरू हुई थी। अबतक करीब 117 किसानों से करीब 44 हेक्टेयर यानी करीब 700 बीघा भूमि का बैनामा कराया जा चुका है। बुधवार तक 26 करोड़, 12 लाख 69 हजार 256 रुपये का भुगतान किसानों के खाते में भेजा चुका है।