फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: क्रॉस कंट्री दौड़ में 70 एथलीट ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला और पुरुष वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दोनों वर्गों के कुल 70 एथलीट ने हिस्सा लिया। सर्वोच्च छह स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डीएम ने सम्मानित किया।
बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पुरुष वर्ग में 45 और महिला वर्ग में 25 एथलीट ने दौड़ लगाई। इसमें बालक वर्ग में जगदीश पहले, आर्यन दूसरे, अनमोल राणा तीसरे, शिव कुमार चौथे, शिवम नागर पांचवें और अरुण छठे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजलि पहले, सोफिया दूसरे, छाया तीसरे, आरुषि चौथे, खुशी पांचवें और अवनि छठे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में जयंत चौधरी पहले, हृदयांश देवल दूसरे व दशमीत चहल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद अर्श पहले, अभि देवल दूसरे व भगत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शबाना पहले, महक दूसरे व विधि तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में मनीष कुमार त्यागी, देवेन्द्र सिंह, आंचल, ओमकारी गुर्जर, हॉकी कोच फरहत अली खान शामिल रहे। मुख्य अतिथि डीएम निधि गुप्ता वत्स का जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बुके देकर स्वागत किया। डीएम ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. एमपी सिंह, शहीद भगत सिंह स्कूल के रोहित सांगवान, सचिन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें