मंडी धनौरा। नगर के वाईएमएस पीजी कालेज की एनसीसी इकाई के कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कालेज परिसर और उसके बाहर सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर कालेज के निदेशक रियाज अहमद ने सफाई का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छता मनुष्य के जीवन का आधार है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए सफाई अभियान के परिणाम सकारात्मक मिले हैं। प्राचार्य डा. ए के सिंह ने भी सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सफाई से बीमारी दूर भागती है। एनसीसी कैडेट्स ने पूरे पूरे परिसर में साफ सफाई की। से सफाई की। इस अवसर पर रविंद्र सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।