फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। जन शक्ति दल के राष्ट्रीय सचिव विनेश सैनी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय जनता के साथ किए गए वादों को पूरा नहीं किया है और जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है। वह नगर में कमेलपुर रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय पर एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के साथ किए गए वादों को शीघ्र पूरा करना चाहिए। कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की जनविरोधी नीतियों का जमकर मुकाबला करें। संगठन की मजबूती के लिए न्याय पंचायत स्तर पर इकाईयां गठित किए जाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सैनी, शिवा सैनी, मुकेश सैनी, भीम सिंह, शिवकुमार कश्यप, आशाराम प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें