गजरौला। परिवार के सदस्य के अंतिम संस्कार में तिगरी जा रहे बाइक सवार दो युवक सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। अमरोहा क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी राम किशोर के अंतिम संस्कार के लिए बाइक से तिगरी जा रहे राजवीर व सतीश नगर में भानपुर फाटक के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। दूसरी बाइक पर गांव महेशरा के ग्राम प्रधान इंद्रपाल सवार थे। हादसे में प्रधान समेत तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।