फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसानों के धरने को बीते 59 दिन, नहीं हो रहा समस्या का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लगभग दो माह से चल रहे कूबी में किसानों का धरना समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। एमएलसी डॉ हरी सिंह ढिल्लो के आश्वासन के बाद भी सीएम से किसान नहीं मिल सकें और न ही अपनी मांग का ज्ञापन सौंप पाए हैं। इससे उनमें रोष है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर धरने पर एक दिन पहले रणनीति बनाई गई कि पुलिस लाइन में सीएम के आने पर उन्हें समस्या से अवगत कराया जाए। इसी को लेकर किसान एमएलसी डॉ हरी सिंह ढिल्लो से मिलें तो उन्हें आश्वासन मिला कि सीएम से मिलने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल बनाया जाए।इसी को लेकर किसानों की ओर से पांच सदस्यीय टीम गठित की। सोमवार को मयाराम सिंह, महावीर सिंह, सिंकू, सुरेंद्र शर्मा, हसन शाहरूख के नेतृत्व में दर्जनों किसान सीएम की सभा में पहुंचे मगर सीएम से मुलाकात नहीं हो पाई। एमएलसी डॉ हरी सिंह ढिल्लो व भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने बताया कि उन्होंने किसानों की समस्याओं का जल्द ही निस्तारण हो जाएगा। किसानों को धरने पर बैठे लगभग 59 दिन बीत गए हैं। कई बार प्रशासनिक अधिकारी किसानों को मनाने पहुंच चुके हैं, मगर समस्या का हल नहीं निकला है। इस मामले को जिला प्रभारी मंत्री संजय गंगवार सीएम के समक्ष उठा चुके हैं मगर समस्या जस की तस बनी हुई है। किसान आर पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। इस दौरान गुरुदेव चौधरी, हनी चौधरी, मुकेश चौधरी, हरी राज सिंह, मनवीर सिंह चौधरी, महिपाल सिंह,मयंक चौधरी, पूनम चौधरी, बबीता देवी, मुन्नी देवी, निर्दोष देवी, रितु देवी,सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें