अमरोहा। पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण में 54 कार्मिक अनुपस्थित मिले। इन लोगों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। डीएम उमेश मिश्र ने सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने मतदान कराने के तरीके के बारे में बताया। अनुपस्थित लोगों में 12 पीठासीन अधिकारी, 15 मतदान अधिकारी प्रथम, 11 मतदान अधिकारी द्वितीय और 16 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं। डीएम ने विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। संवाद