फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से छोड़ा 53,534 क्यूसेक पानी, गंगा का जलस्तर 30 सेमी बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर बैराज से बुधवार सुबह गंगा में 53,534 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर 30 सेमी बढ़ गया है। इससे गंगा किनारे खादर के इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। हालांकि खतरे के निशान से गंगा अभी करीब दो मीटर दूर है।
विज्ञापन

तिगरी में गंगा का जलस्तर बुधवार सुबह 200.10 गेज मीटर दर्ज किया गया। मंगलवार को यहां 199.80 गेज मीटर था। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 30 सेमी वृद्धि हुई है। यह वृद्धि बिजनौर बैराज से 53,534 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण हुई। गंगा में जलस्तर बढ़ जाने से खादर के इलाके और आसपास के निचले खेतों में दोबारा बाढ़ का पानी भरने लगा है। जिससे ग्रामीणों की धड़क ने बढ़ीं हैं। उनको चिंता सता रही है जलस्तर लगातार बढ़ता रहा तो उनके खेतों में पानी भर जाएगा। जिससे फसलें भी प्रभावित होंगी। उनको चारा आदि लाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जेई अनवर बहादुर खान का कहना है कि बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण तिगरी में गंगा का जलस्तर बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें