फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 हजार बच्चो को खिलाई कीड़े मारने की गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कृमि मुक्ति दिवस पर अभियान चलाया गया। गजरौला क्षेत्र में 61 हजार बच्चों को कृमि नाशक गोली खिलाई गई। शेष बच गए बच्चों को घर-घर जाकर गोली दी जाएगी। शुक्रवार को सीएचसी प्रभारी डा. योगेंद्र सिंह जीजीआईसी में बच्चे को गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की। गजरौला क्षेत्र में करीब 85 हजार बच्चों को कीड़े मारने की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया था। करीब 73 प्रतिशत लक्ष्य एक ही दिन में पूरा कर लिया गया। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में गोली खिलाई गई। डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अभियान पर नजर रखने के लिए टीम को क्षेत्र में भेजा था। बताया कि बच्चों के पेट में कीड़ों को मारने के लिए कृमि नाशक गोली खिलाई जाती है। इस दवा का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है। कार्यक्रम में एआरओ जितेंद्र कुमार गुप्ता, बीपीएम अभिषेक वर्मा, गिरीश कुमार, रामराज आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें