बछरायूं।बीती रात अज्ञात चोरों ने मकान में कुमल लगाकर सोने के जेवर व नकदी सहित कुल साठ हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया।सुबह जाग होने पर घटना का पता लगा।इस संबंध में थाने में कार्यवाही को तहरीर दी गई है। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम कुआखे?ा की है।यहाँ पर जयवीर सिंह का परिवार रहता है।बीती रात जयवीर घर के आंगन में परिवार सहित सो रहा था।इस दौरान अज्ञात चोरों ने घर की पिछली दीवार में कुमल लगा लिया।इसके सहारे चोर घर में बने कमरे में घुस गए।इस दौरान कमरे में रखी अटैची आदि को खंगाला व उसमे रखी आठ हजार रुपये की नकदीए सोने की चैनएमंगलसूत्र सहित साठ हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया।सुबह जाग होने पर कमरे में कुमल लगा देख व समान अस्त व्यस्त देख कर जयवीर के होश उड़ गए। पति ने इस संबंध में थानें में कार्यवाही को तहरीर दी है।