मंडी धनौरा। निर्भया रेप कांड के दोषियों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा फांसी की सजा बरकरार रखने के फैसले का इनरव्हील क्लब व लायनेस क्लब ने स्वागत किया है। लायनेस क्लब की जोन कोआर्डिनेटर कंचनदत्त शर्मा ने कहा है कि इस तरह की घटनाएं सभ्य समाज पर कलंक हैं। इसको रोकने के लिए फांसी की सजा से कम नहीं होनी चाहिए। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष राखी अग्रवाल ने भी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि दोषियों को सरेआम फांसी दी जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की कोई घटना ना हो। महिला मोर्चे की अध्यक्ष कुसुमलता गोयल ने भी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।