मंडी धनौरा। वन क्षेत्राधिकारी टीसी पंत ने कहा है कि पेड़ पौधों का मानव जीवन में विशेष महत्व है। उनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। वह नगर के एमएस पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने लोगों से वनों का महत्व बताते हुए अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर प्रबंधक वीरेशपाल सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।