आदमपुर। थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर मुजप्ता के पूर्व प्रधान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
मंगलवार को गांव बागड़पुर मुजप्ता के पूर्व प्रधान बन्नू (50) को घर पर ही हार्ट अटैक हो गया। मंगलवार की रात मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्होंने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। बन्नू 2005 से 2010 तक ग्राम पंचायत के प्रधान रहे। उनके व्यवहार की हर कोई प्रशंसा कर रहा था। उनके तीन बेटे तथा तीन बेटियां हैं। संवाद