अमरोहा। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को फिर 4 महिलाओं समेत पांच लोग संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को छह सौ आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जबकि चार महिलाओं की एंटीजन जांच पॉजिटिव आई है। संक्रमित मरीजों की उम्र 22 से 29 साल है। सीएमओ ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। किसी भी मरीज के लक्षण गंभीर नहीं है। संक्रमित में जोया में सबसे ज्यादा 3 मरीज मिले हैं। जबकि अमरोहा और धनौरा में एक-एक मरीज मिला है।