फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गांव में फेरी लगाकर आइसक्रीम बेच रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा/आदमपुर। रहरा थाना क्षेत्र के गांव पथरा में आइसक्रीम बेच रहे दिनेश (48) की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और शव अपने साथ ले गए। बिना किसी कानूनी कार्रवाई की शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी निवासी दिनेश सक्सेना गांवों में फेरी लगाकर बर्फ और आइसक्रीम बेचने का काम करता था। बुधवार को वह फेरी लगाने गांव पथरा गए थे। दोपहर के समय फेरी लगाते समय अचानक उनके सीने में तेज दर्द के साथ सांस लेने में तकलीफ हुई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दिनेश के परिजनों को दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दिनेश को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बिना कानूनी कार्रवाई के ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी राजकुमारी व पांच बच्चों को छोड़ा है। जिनमें तीन बच्चों की शादी भी हो चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी का कहना है कि हार्ट अटैक से बर्फ बेचने वाले व्यक्ति की मौत की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें